सुकमा – सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों का लगाया आईईडी सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है । यह आईईडी सुरक्षाबलों के रूटिंग गस्ती वाले इलाके में लगाया गया था । जिसे जवानों ने पहचान कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया ।
मामला करिगुण्डम इलाके का है जहां सुरक्षाबलों को निशाना बनाने कुछ दिन पहले नक्सलियों ने एक आईईडी लगा रखा था हालांकि इससे पहले की कोई घटना हो जवानों की नजर आईईडी पर पड़ी और कोबरा 202 व सीआरपीएफ 150 वी वाहिनी के जवानों ने अपनी सूझबूझ से उस आईईडी को निष्क्रिय कर एक बड़ी घटना को टाल दिया । इस घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]