[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि

 नागेंद्र दयाल पत्रवणी की रिपोर्ट

बिलासपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर 2026 को शाम 7:30 बजे बिलासपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिलासपुर जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष पप्पू कश्यप एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष नागेंद्र दयाल पत्रवाणी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनमानस ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मोमबत्ती जलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा समाज के दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक एवं गरीब वर्गों के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।
प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामविलास पासवान जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके विचार और सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभा का समापन श्रद्धांजलि एवं मौन रखकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *