[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई ने अंडर-17 क्लस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्ज की शानदार जीत

 

 

कुड़कई अंडर-17 क्लस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुड़कई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा की टीम को हराकर विजयी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा

आदित्य कौशिक की 17 रन की एवम अंश ताम्रकार– 29 रन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके पवेलियन वापस लौट गए ।

फिर लक्ष्य तिवारी ने पारी को सम्हालते हुए 15 रन का योगदान दिया इस प्रकार कुडकई की टीम 15 में 95रन पर ऑल आउट हो गया । बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजों ने अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

अखिल – 21 रन देकर 3 विकेट श्रेयांश 11 रन देकर 3 विकेट आदित्य – 8 रन देकर 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के जीत का रास्ता पूरी तरह बंद कर और जीत अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहा आदित्य कौशिक।

पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, बेहतरीन बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। टीम की इस शानदार जीत पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहारा के प्राचार्य के. एन .मिश्रा एवम् डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य राकेश कुट्टन दोनों मैच के दौरान उपस्थित रहे तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुट्टन ने जीत बाद कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और टीम भावना का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम पूरे क्लस्टर स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *