[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*प्रमोद जैन की अध्यक्षता में परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, करोड़ों के विकास कार्यों एवं जनहित प्रस्तावों पर लगी मुहर*

*प्रमोद जैन की अध्यक्षता में परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, करोड़ों के विकास कार्यों एवं जनहित प्रस्तावों पर लगी मुहर*

 

 

जिला ब्यूरो तरुण साहू की रिपोर्ट

नगर पंचायत गुण्डरदेही की परिषद की सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोमल ठाकुर ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं को परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया। परिषद द्वारा साप्ताहिक बाजार में प्रस्तावित व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया। 12/18 आकार की कुल 30 दुकानों का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा। दुकानों के आवंटन हेतु रोस्टर पद्धति के अनुसार आरक्षण निर्धारण कर लिया गया है तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति बनी।
बैठक में साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। चर्चा में भाग लेते हुए पार्षद सलीम खान,फैज बख्श,सेवक महिपाल,हेमंत सोनकर,संतोष नेताम एवं पोषण निषाद ने यह सुझाव दिया बाजार में जो पसरा लगाते है व्यवसाय करते है उनको विस्थापित किया जाए ।इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित परिवारों एवं व्यवसायियों का नियमानुसार उचित स्थान पर विस्थापन किया जाएगा तथा उनके हितों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। अध्यक्ष जैन ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्राप्त निविदाओं की दर स्वीकृति प्रदान करते हुए लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित निविदाओं पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।

वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की घोषणाओं के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए सभी पार्षदों से प्रस्ताव प्राप्त कर लगभग 4 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है।
बैठक में विभिन्न सामाजिक सहायता पेंशन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार कर निर्णय लिया गया। साथ ही मकान नामांतरण के तीन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में 10×10 आकार की व्यावसायिक दुकानों के निर्माण हेतु पीपीपी मॉडल पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

नगर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए बाजार तालाब के किनारे लगभग 10 फीट तक मिट्टी भराव कर क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही को 50 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में उन्नत करने के संबंध में भी चर्चा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अस्पताल परिसर में लगभग ढाई एकड़ भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया पर विचार किया गया।

इसके अतिरिक्त जाति, निवास एवं उद्योघणा संबंधी प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। परिषद सदस्यों ने नगर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अनेक सकारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद पोषण निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल एवं रोमलाल यादव सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नगर हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया
रिपोर्टिंग तरुण साहूबैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही को 50 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में उन्नत करने के संबंध में भी चर्चा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अस्पताल परिसर में लगभग ढाई एकड़ भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया पर विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *