- **बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
तरुण साहू बालोद गुंडरदेही
नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक विमोचन समारोह में यह बात कही। राज्य सरकार बस्तर रोडमैप 2.0, नियद नेल्ला नार योजना और बस्तर घुमने अभियान के जरिए दूरदराज के गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचा रही है। बस्तर की करीब 85 प्रतिशत आबादी की वार्षिक आय 15 हजार रुपये से कम है, जिसे अगले तीन वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। बंद पड़े 421 स्कूलों को दोबारा शुरू किया जा चुका है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता तथा उद्यमिता के जरिए समृद्ध बस्तर के निर्माण की दिशा में ठोस काम हो रहा है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]