ग्राम पंचायत कचांदूर में जसवंत सिंह की पहल से पेयजल संकट का समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार
तरुण साहू, जिला ब्यूरो चीफ, बालोद
गुंडरदेही/बालोद। ग्राम पंचायत कचांदूर में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। समाजसेवी जसवंत सिंह ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए अपनी निजी बोरवेल का पानी गांववासियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उनकी इस जनहितैषी पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में निजी संसाधनों को साझा करने से लोग अक्सर हिचकिचाते हैं, ऐसे में जसवंत सिंह द्वारा अपनी निजी बोरवेल का पानी गांव के हित में समर्पित करना एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ या राजनीतिक उद्देश्य के जनसेवा की भावना से यह कदम उठाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जसवंत सिंह हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर समाधान के लिए आगे आते हैं और सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उनकी इस संवेदनशील एवं समाजसेवी सोच की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों के माध्यम से गांव के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग मिलता रहेगा।
“जल ही जीवन है” की भावना को साकार करते हुए यह पहल ग्राम पंचायत कचांदूर में सामाजिक सहयोग और जनसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]