डीएवी स्कूल कुडकई पेंड्रा ने लहराया परचम—10वीं में सभी छात्र सफल
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुडकई पेंड्रा ने इस वर्ष कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य राकेश कुट्टन जी के सानिध्य में शनिवार को सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया ।प्रथम स्थान रही गार्गी बंजारे, 91.80% प्रतिशत, ,मोनिका मरावी,89.20% यशी ठाकुर 88% इरम हसन 84.40% अप्सरा केशरवानी,84%अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्यवीर वर्मा ,आलेख केशरवानी, जय वर्धन यशवर्धन ,सिद्धार्थ शर्मा, ऐसे ही कुल 23 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थियों ने 70% अंक से ज्यादा अर्जित किए है।इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया । देवेंद्र तिवारी जी ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन किया, जिसका परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट के रूप में सामने आया। इसके तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुट्टन जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया है।
अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी विद्यालय की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएँ दी हैं।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
