[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*बालोद-गुंडरदेही में जसवंत सिंह ने शादी समारोहों में की शिरकत, नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

बालोद-गुंडरदेही में जसवंत सिंह ने शादी समारोहों में की शिरकत, नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

जिला ब्यूरो तरुण साहू

 

बालोद/गुंडरदेही। क्षेत्र के युवा समाजसेवक एवं जनसेवा के लिए सक्रिय रहने वाले जसवंत सिंह ने हाल ही में कई सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी क्रम में वे ग्राम चैनगंज पहुंचे, जहां कंवर परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर जसवंत सिंह ने दोनों नवविवाहित बहनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे आपसी समझ, प्रेम और विश्वास के साथ निभाना चाहिए।

समारोह में उपस्थित परिजनों और ग्रामीणों से भी उन्होंने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उनकी सहजता और मिलनसार स्वभाव से लोग काफी प्रभावित नजर आए।

ज्ञात हो कि जसवंत सिंह क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से जुड़ाव बनाए रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *