[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

 *डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

 डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिलासपुर। देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिटी कोतवाली के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रैली में शामिल सैकड़ों लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा ठंडे पेयजल का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व अत्यंत महान था और उन्होंने दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी ने समाज के पिछड़े वर्गों, महिलाओं तथा SC, ST, OBC समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए संविधान में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित की तथा अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम में ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, मोहम्मद शहनवाज, अभिनव तिवारी, विमल अग्रवाल, अमित यादव, राकेश यादव, भावेंद्र गंगोत्री, रंजीत सिंह, प्रवेश पटवा, शहजादा खान, अवधेश कश्यप, संजू पाल, राकेश केशरी, अर्पित केशरवानी, सीमा पांडे, प्रीति पाटनवार, रंजेश सिंह, सोहराब खान, वेद रात्रे, मोहम्मद यूसुफ, वेणु गोपाल, गौरव सिंह परिहार, अमन यादव, कृतेश यादव, रवि बोले, राम कुमार मनहर, दौलत साहू, शुभम जायसवाल, सुमीत शुक्ला, पुष्कर पाल, अविनाश डल्ला सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *