[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का विधायक सुशांत शुक्ला ने किया निरीक्षण*

बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का विधायक सुशांत शुक्ला ने निरीक्षण कर ली पूरी जानकारी।

बिलासपुर।
बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण कार्यों का सोमवार दोपहर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुझाव भी दिए।

विधायक शुक्ला ने करीब आधे घंटे तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों को देखकर साज-सज्जा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अब तक हुए निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस क्लब का पुनर्निर्माण कार्य इसी सप्ताह के भीतर पूर्ण होने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे। इनमें पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, रवि शुक्ला, संतोष साहू, विकल्प तलवार, सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *