बिलासपुर में AAP की नई जिम्मेदारी: उज्ज्वला कराड़े फिर बनीं जिलाध्यक्ष*
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत एक बार फिर बिलासपुर की कमान उज्ज्वला कराड़े को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।
यह निर्णय डॉ. संदीप पाठक (राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी) के निर्देश पर तथा मुकेश अहलावत (विधायक, दिल्ली एवं सह-प्रभारी छत्तीसगढ़) की सहमति से लिया गया।
संगठन विस्तार के तहत पार्टी ने विभिन्न जिलों में भी पदाधिकारियों की घोषणा की है—
कवर्धा जिलाध्यक्ष: संजय चंद्रवंशी
बिलासपुर जिलाध्यक्ष: डॉ. उज्ज्वला कराड़े
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष: उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा
उज्ज्वला कराड़े का बयान
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उज्ज्वला कराड़े ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगी।
गौरतलब है कि उज्ज्वला कराड़े ने पूर्व में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें अहम जिम्मेदारी देकर संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश की गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
उज्जवला को जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के लिए उम्मीद और मजबूत नेता प्रकार हर्ष और उल्लास जोश के साथ उज्जवला का स्वागत किया है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
