नागपुर के डिप्टी सिंगल में रंग–पिचकारी और नगाड़ों से सजा बाजार, आज होलिका दहन, कल रंग उत्सव
*रिपोर्टर रिंकू तरुण साहू*
नागपुर (महाराष्ट्र)। शहर के डिप्टी सिंगल क्षेत्र में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। बाजार रंग–पिचकारी, गुलाल और नगाड़ों की गूंज से सज चुका है। आज शाम होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा, वहीं बुधवार को रंग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
डिप्टी सिंगल में होली पर्व शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने के लिए छत्तीसगढ़ी अर्बन क्रेडिट सोसाइटी एवं समस्त छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा अपील जारी की गई है। समाज के पदाधिकारियों और सम्मानितजनों ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया है।
स्थानीय कलमना थाना प्रशासन ने भी सख्त चेतावनी जारी की है कि होली के दौरान नशा कर हुड़दंग मचाने, झगड़ा करने, शराब पीकर वाहन चलाने या तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पकड़े जाने पर किसी भी प्रकार की सिफारिश या जनप्रतिनिधियों का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। होली पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समझौते के बजाय कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर समाज सेविका अजीत कौशल, छोटू निर्मलकर, मंडई समारोह अध्यक्ष शिव बनपेला, नीलचंद जी महल्ला, संतोष यादव, ईश्वर कौरे, मोहन गुरुपंच, विष्णु वर्मा, दयाशंकर गिलोर सहित अन्य सम्मानितजनों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे प्रेम, सद्भाव और अनुशासन के साथ होली पर्व मनाएं।
डिप्टी सिंगल क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन व समाज के सहयोग से इस वर्ष भी होली का पर्व शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की उम्मीद है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
