:नागपुर डिप्टी सिंगल में छत्तीसगढ़ी समाज ने भव्य मंडई समारोह का किया आयोजन
गुंडरदेही/बालोद | ब्यूरो चीफ – तरुण साहू
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित डिप्टी सिंगल में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा पारंपरिक मंडई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 46 वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ी समाज की सांस्कृतिक विरासत, एकता और परंपराओं को सहेजने का जीवंत उदाहरण है।
डिप्टी सिंगल में छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम और शोभायात्रा (सारणी) के साथ मंडई उत्सव मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें दूर-दराज से आए अतिथियों के मनोरंजन हेतु मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अध्यक्ष शिवकुमार बनपेला, सचिव रोशन निर्मलकर, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश सेला सिंगार, महासचिव गोविंद काटेकर, कमेटी अध्यक्ष छोटू निर्मलकर, अजीत कौशल, संतोष यादव, सरवन अंजोले, विष्णु बनपेला, हेमंत चोरमार, केवल साहू, मोहन गुरु पंच, विष्णु वर्मा, दयाशंकर जी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
नागपुर में छत्तीसगढ़ी समाज का 40 वन पारंपरिक मड़ई समारोह संपन्न
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंडई उत्सव छत्तीसगढ़ी समाज की पहचान है, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता से जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम का सफल आयोजन समस्त छत्तीसगढ़ी समाज के सहयोग से संपन्न हुआ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
