[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*महर्षि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने योगा में हासिल किया द्वितीय स्थान*

*महर्षि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने योगा में हासिल किया द्वितीय स्थान*

बिलासपुर। रायपुर स्थित अग्रसेन आश्रम में 16, 17 एवं 18 जनवरी को अस्मिता खेलो इंडिया (भारत सरकार) के तत्वावधान में आयोजित योगासन चैंपियनशिप में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगा टीम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय गारूड़िक के मार्गदर्शन एवं योग विभाग प्रमुख डॉ. गरिमा के सहयोग से योग विभाग की पांच छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में अदिति यादव, आरुषि राय, बिंदिया ध्रुव, हर्षिता कुंभकार एवं वंदना पारकर शामिल रहीं। सभी छात्राओं को खेलो इंडिया मंत्रालय की ओर से सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। साथ ही आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु टीम को कुल ₹8000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

यह टीम अब खेलो इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *