[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*कांदुल में देवांगन समाज ने भव्य रूप से मनाई परमेश्वरी जयंती**

**कांदुल में देवांगन समाज ने भव्य रूप से मनाई परमेश्वरी जयंती**

**ब्यूरो चीफ – तरुण साहू | बालोद**

बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम **कांदुल** में देवांगन समाज द्वारा **परमेश्वरी जयंती** बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रैली और कलश यात्रा प्रमुख आकर्षण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई **कलश यात्रा** से हुई। कलश यात्रा पूरे ग्राम की गलियों से होते हुए परमेश्वरी भवन पहुँची, जहाँ विधिवत **आरती एवं पूजा-अर्चना** की गई। समाज के लोगों ने परमेश्वरी मैया की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर **मुख्य अतिथि** के रूप में ग्राम सरपंच **पदुमलाल साहू** उपस्थित रहे। कार्यक्रम की **अध्यक्षता** देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष **जीवनलाल देवांगन** ने की। विशेष रूप  संचालक    नेत सिंह देवांगन एव चिमन देवांगन**, **समाजिक अध्यछ नुनकरण देवांगन**, कोषाध्यक्ष **छगन देवांगन**, **सचिन देवांगन**, **लोकनाथ देवांगन**, **निर्मल देवांगन** सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

*देखें पूरी वीडियो 👇👇👇*

**विशेष अतिथि** के रूप में **प्रतिभा देवदास**, **धन्नालाल साहू**, **सीताराम चंद्रवंशी**, **होरीलाल साहू**, भूतपूर्व सरपंच कांदुल, उपसरपंच **कन्हैया निषाद**, सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक **चंद्राकर**, उप सहायक प्रबंधक **दौलत साहू**, **लखनलाल सोनबोईर**, **सालिक देवदास**, **सावित्री साहू** (भूतपूर्व सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया एवं आयोजन को सफल बनाने में **समस्त देवांगन समाज एवं ग्रामवासियों** का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *