**गुंडरदेही में सम्मानित छोटू यदु का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया**
**बालोद/गुंडरदेही।****ब्यूरो रिपोर्ट: तरुण साहू, बालोद**
गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिचलगोदी निवासी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता **छोटू यदु** का जन्मदिवस सिंहा इंटरप्राइजेस, गुंडरदेही में सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडाई समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जन्मदिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि छोटू यदु ने जनहित के उद्देश्य से नगर पंचायत चुनाव में भाग लिया था तथा ग्राम पंचायत चिचलगोदी के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हुए विश्वास और समर्पण के साथ कार्य किया है। क्षेत्र में सहयोग की भावना से छोटे-बड़े सभी को साथ लेकर चलने वाले युवा नेता के रूप में उनकी पहचान है, जिन्हें ग्रामवासी एवं ब्लॉकवासी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।
जन्मदिवस कार्यक्रम में पत्रकार **राजू मिश्रा**, **रोमेंद्र सोनवानी**, **मुकेश यदु**, **खेमलाल निषाद**, **सुरेश कश्यप**, **थलेश कुमार साहू**, **दीपक साहू**, **भुनेश्वर यदु**, **तोरण लाल साहू**, **दिलीप देशमुख**, **हीरालू**, **पप्पू राय (गुंडरदेही)**, **दिगेश यदु**, **मामा श्री नंदकुमार देवांगन (भंडेरा)** सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में **वन विभाग के विशिष्ट अधिकारी रेंजर जैन** की उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर छोटू यदु ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया तथा वन विभाग अधिकारी एवं उपस्थित भाइयों को मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
