[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

-*गुंडरदेही में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत**

-*गुंडरदेही में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत**

गुंडरदेही (बालोद)। तरुण साहू जिला ब्यूरो,
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, का नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, कमर समाज सुरक्षा बल के अध्यक्ष देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र राहुल, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, बहनें एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को राज्य सरकार ने प्राथमिकता के साथ पूरा किया है। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन कैबिनेट बैठक बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई। अब तक केंद्र सरकार की सहायता से 8 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों के हित में दो वर्ष का बकाया बोनस (₹3,716 करोड़) वितरित किया गया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज भवन, व्यावसायिक परिसरों सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोद जिला शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास की दिशा में नई पहचान बना रहा है और आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत व वार्ड में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

अंत में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को हरित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *