[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई में मनाया गया दादा-दादी सम्मान समारोह, बच्चों ने मोहा मन

पेंड्रा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई में बड़े हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल के बीच दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी विभा शुक्ला एवं उत्तम साहू ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी शिक्षिका कोमल ओझा तथा उपस्थित सभी दादा-दादियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अतिथियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह में दादा-दादी और नाना-नानी के लिए कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल शिक्षक सौरभ गुरद्वान ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की मूल आधारशिला हैं। उनके अनुभव युवा पीढ़ी के लिए अनमोल धरोहर हैं। बुजुर्ग वटवृक्ष की जड़ों की तरह होते हैं, जिनका सम्मान और संरक्षण परिवार को मजबूती देता है।अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रभारी शिक्षिका कोमल ओझा ने कहा कि भौतिकवादी परिवेश में आज बच्चों में अपने दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति सम्मान की भावना में कमी देखी जा रही है। इस स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से विद्यालय ने यह ‘दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह’ आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि बच्चों में पारिवारिक संस्कार और सम्मान की भावना विकसित हो सके। उदात्त भावनाओं और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *