[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण: शताब्दी वर्ष में घर–घर पहुंचा जनसंपर्क अभियान, बढ़ रही जनभागीदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष में संगठन द्वारा समाज जागरण अभियान को नई गति मिली है। इसी क्रम में पेंड्रा क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने घर–घर संपर्क कर जनता को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित किया।

अभियान के नेतृत्व में गोवर्धन देवांगन – विभाग कार्यवाह , शैलेश प्रताप सिंह– नगर खंड प्रचारक, सुरेश जायसवाल– पेंड्रा खंड कार्यवाह ने नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने संघ के 100 वर्षीय इतिहास, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, परिवार प्रबोधन और सामाजिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की।

स्वयंसेवकों ने लोगों से शताब्दी वर्ष को सार्वजनिक सहभागिता का पर्व बनाते हुए अधिक से अधिक जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों और संस्कार आधारित कार्यक्रमों में भागीदारी का आग्रह किया।

अभियान में कीर्ति कश्यप, मनी राम, प्रवीण, सिद्धार्थ, आशिष सहित अनेक स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने शताब्दी वर्ष को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *