[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*बिलासपुर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की CM साय से मुलाकात — शपथ ग्रहण समारोह में आने का मिला आश्वासन, कई मुद्दों पर बनी सहमति**

**बिलासपुर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की CM साय से मुलाकात — शपथ ग्रहण समारोह में आने का मिला आश्वासन, कई मुद्दों पर बनी सहमति**

बिलासपुर।
शनिवार की शाम न्यू सर्किट हाउस में एक अहम मुलाकात हुई, जब बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुलाकात न सिर्फ औपचारिक रही, बल्कि शासन–प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल थे।
सीएम साय ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार पारदर्शिता व संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

**प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार और शपथ ग्रहण पर चर्चा**

अध्यक्ष दिलीप यादव ने सीएम को जानकारी दी कि लगभग डेढ़ माह पहले नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया है और इसी बीच प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जीर्णोद्धार पूर्ण होने के बाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि बनकर आएं और क्लब भवन का लोकार्पण भी करें।
इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कार्यक्रम को अपने निज सहायक दीपक अंधारे से नोट करवाया और कहा कि वे बिलासपुर आकर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

**शासन–प्रशासन के साथ तालमेल पर जोर**

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिलासपुर प्रेस क्लब जिला व पुलिस प्रशासन के साथ अच्छा समन्वय स्थापित कर काम कर रहा है।
सीएम ने इस पहल की सराहना की और कहा कि बेहतर तालमेल से न केवल पत्रकारों बल्कि आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

**वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई गरिमा**

मुलाकात के दौरान माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित रहे—
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी।

सीएम साय द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रेस क्लब कार्यकारिणी और पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है। उम्मीद है कि प्रेस क्लब का आगामी शपथ ग्रहण समारोह शहर में एक यादगार आयोजन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *