[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*गुंडरदेही में ‘ओपी स्टूडियो फिल्मस’ का भव्य शुभारंभ**

**गुंडरदेही में ‘ओपी स्टूडियो फिल्मस’ का भव्य शुभारंभ**
*ब्यूरो चीफ: तरुण साहू, बालोद*

बालोद।। गुंडरदेही में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया में नया अध्याय जोड़ते हुए *ओमप्रकाश साहू* द्वारा संचालित *“ओपी स्टूडियो फिल्मस”* का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टूडियो का उद्घाटन *धमतरी चौक गुंडरदेही* के आगे *महाराज चौपाटी चौक* के सामने स्थित नवनिर्मित परिसर में संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में *नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन*, *जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर* तथा *पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर स्टूडियो का विधिवत शुभारंभ किया।

नए *ओपी स्टूडियो फिल्मस* में आधुनिक फोटोग्राफी सुविधाओं के साथ आकर्षक *सेल्फी जोन* भी बनाया गया है, जो युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए *15 दिन का विशेष डिस्काउंट ऑफर* भी रखा गया है।

गुंडरदेही ब्लॉक में इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टूडियो पहली बार शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सेवाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजकों ने बताया कि शादी, बस शूट, एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए इच्छुक ग्राहक स्टूडियो से संपर्क कर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *