*“बिजली चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, बढ़ते बिजली बिल और कटौती के खिलाफ प्रदर्शन**

**“बिजली चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, बढ़ते बिजली बिल और कटौती के खिलाफ प्रदर्शन**

बिलासपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष **शेरू असलम** के नेतृत्व में शनिवार शाम “**बिजली चोर, गद्दी छोड़**” के नारे लगाते हुए **रामसेतु चौक से सिपत चौक तक मशाल जुलूस** निकाला गया। यह आंदोलन बिजली बिलों में बढ़ोतरी और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेता **आदिल आलम खैरानी** ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने वाली **400 यूनिट फ्री बिजली योजना** को बंद कर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो **युवा कांग्रेस पाँच चरणों में बड़े आंदोलन** की रूपरेखा तैयार की है  जिसका आज तीसरा चरण मे माशाल रैली निकली गई है।

जुलूस में **मो. अयाज़, विकास सिंह, दीपक रजक, वक्कार ख़ान** सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मशालें लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *