**ग्राम कांदूल सड़क पारा में माता रानी की स्थापना, श्रद्धा और सहयोग से सजा भव्य आयोजन**
जिला ब्यूरो तरुण साहू की रिपोर्ट
बालोद। गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम कांदूल सड़क पारा में नवयुवक साथियों, बुजुर्गों और मोहल्लेवासियों के सहयोग से माता रानी की स्थापना बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ की गई। इस अवसर पर पूरे मोहल्ले ने एकजुट होकर सहयोग और दान देकर आयोजन को सफल बनाया।
स्थापना के बाद धरा धाम पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहे, इसके लिए ग्रामवासी विशेष रूप से प्रार्थना करते नजर आए। नवयुवा दुर्गा समिति ने नौ दिनों तक सेवा कार्य का दायित्व निभाने का निर्णय लिया है। समिति की ओर से पांडा के रूप में दिनेश कुमार साहू को सम्मानपूर्वक सेवा का अवसर प्रदान किया गया।
माता रानी की सेवा और भक्ति का माहौल पूरे ग्राम में देखने को मिल रहा है। प्रत्येक शाम माता की आरती के उपरांत भजन मंडली द्वारा भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। आयोजन में नवयुवकों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव की सामाजिक व सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित किया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]