[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कसौंदा में नव युवा क्रांति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता रानी की स्थापना**

**गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कसौंदा में नव युवा क्रांति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता रानी की स्थापना**

संवाददाता तरुण साहू की रिपोर्ट

गुंडरदेही। ग्राम पंचायत कसौंदा के गुड़ीपारा में नव युवा क्रांति दुर्गा उत्सव समिति के नेतृत्व में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ माता रानी की स्थापना की गई। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य, मोहल्लेवासी एवं ग्राम के बुजुर्ग और युवा एकजुट होकर शामिल हुए।

स्थापना कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजय साहू एवं उपाध्यक्ष रविन्द्र साहू का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान सम्माननीय जनों का सम्मान भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि 27 सितम्बर 2025 की रात को माता रानी के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें *जस झांकी परिवार मडियापार* अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इसके अलावा 30 सितम्बर 2025, मंगलवार को समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस पूरे आयोजन की जानकारी समिति के सम्माननीय सदस्य युवा तेजराम साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *