[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**एनटीपीसी सीपत हादसे में एक और मौत, इलाज के दौरान प्रताप सिंह कंवर ने तोड़ा दम**

 

**एनटीपीसी सीपत हादसे में एक और मौत, इलाज के दौरान प्रताप सिंह कंवर ने तोड़ा दम**

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत प्लांट की यूनिट क्रमांक-5 में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में अब तक दो श्रमिकों की जान जा चुकी है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल **प्रताप सिंह कंवर**, पिता **बसंत कंवर**, का भी इलाज के दौरान **अपोलो अस्पताल में रात करीब 9 बजे** निधन हो गया।

प्रताप सिंह हादसे के समय अन्य श्रमिकों के साथ कार्यरत थे, जब यूनिट-5 के प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म के गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा और आवश्यक सहायता दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *