बिलासपुर, 21 जुलाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पुलिस द्वारा रात्रि गश्त और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 20 जुलाई 2025 की रात्रि को महाराणा प्रताप चौक के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
रायपुर मार्ग की ओर से आ रही काले रंग की एक्सयूवी 700 कार (क्रमांक CG 10 BU 2504) को जांच हेतु रोका गया। वाहन चालक को ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांचने पर उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तुरंत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान पुलिस को चालक की कमर में छिपाकर रखी गई एक पिस्टलनुमा एयरगन भी बरामद हुई। सुरक्षा की दृष्टि से इसे तत्काल जब्त करते हुए भारतीय न्यायिक प्रणाली की नई विधि बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
पुलिस के अनुसार ऐसे जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]