[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

कुडकई (पेंड्रा)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर और गीत-संदेशों के माध्यम से सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवमी की छात्राओं समृद्धि शुक्ला और आयुषी सोनी ने किया, जबकि अध्यक्षता कोमल ओझा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नवमी कक्षा के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपने-अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विचार साझा किए।

विद्यालय के शिक्षकगण – विभा शुक्ला, शैलेंद्र साहू, प्रमोद राजपूत, प्रदीप निर्मलकर, योगेंद्र श्रीवास्तव और मनीष साहू ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को जीवन में गुरु के स्थान और महत्व को समझाया। कार्यक्रम में शिवानी सोधिया ने एक मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

अंत में कोमल ओझा ने कहा कि “गुरु पूर्णिमा शिक्षकों के सम्मान का पर्व है, जो हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में गुरु मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत होते हैं। हमें सदैव उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।” इसी भावपूर्ण संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *