[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*प्रधान आरक्षक की पैतृक जमीन का फर्जीवाड़ा कर बेचा, चार पर एफआईआर दर्ज, **

**प्रधान आरक्षक की पैतृक जमीन का फर्जीवाड़ा कर बेचा, एफआईआर दर्ज, चार संदेही को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी  **

बिलासपुर। प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे की पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने का मामला सामने आया है। इस पूरे फर्जीवाड़े में चार आरोपियों के खिलाफ सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 672, कुल 56 डिसमिल जमीन प्रकाश दुबे के पिता के नाम पर दर्ज थी। उनके स्वर्गवास के बाद प्रकाश दुबे ने जमीन अपने नाम पर नहीं करवाई थी। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि उक्त भूमि अनुज मिश्रा नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज हो चुकी है।

जब प्रकाश दुबे ने राजस्व रिकॉर्ड की जांच करवाई तो पता चला कि वर्ष 2023 तक जमीन उनके पिता के नाम पर थी। लेकिन उसके बाद यह भूमि एक भैया लाल सूर्यवंशी के नाम दर्ज कर दी गई। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेज बनाकर किसी अन्य व्यक्ति को ‘भैया लाल सूर्यवंशी’ बताकर खड़ा किया गया और 4 फरवरी 2025 को यह जमीन अनुज मिश्रा के नाम कर दी गई।

इस फर्जीवाड़े में शामिल अनुज मिश्रा, कथित भैया लाल सूर्यवंशी, राहुल पटवा और अभिषेक दुबे के खिलाफ प्रकाश दुबे की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318, 336, 338, 340(3)(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है,

पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है और सभी आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों और नामांतरण प्रक्रिया की भी पुन: समीक्षा की जा रही है।

वही सरकंडा csp सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि इस पूरे मामले में कुछ संदेही को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *