अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ ।
छत्तीसगढ़ के सक्ती , जांजगीर,चांपा महिला मंडल द्वारा धार्मिक , आध्यात्मिक आयोजन
संवाददाता / श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल है । अमरकंटक के स्थानीय कल्याण सेवा आश्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती , जांजगीर , चांपा महिला मंडल के द्वारा ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी दिन शुक्रवार 30 मई 2025 से ज्येष्ठ शुक्ल निर्जला एकादशी दिन शुक्रवार 06 जून 25 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का धार्मिक , आध्यात्मिक आयोजन प्रारंभ किया गया है । उक्त धार्मिक , आध्यात्मिक आयोजन में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पूर्व स्थानीय कल्याण सेवा आश्रम से रथ के साथ पैदल चल कर विशाल शोभायात्रा जो नगर के बीचों बीच मुख्य मार्ग होते हुए पतित पावनी मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर तक महिलाएं माथे पर कलश रख भक्ति भाव के साथ रथ के आगे भक्तिमय संगीत की धुन पर नाचती , गाती महिलाएं शोभायात्रा के साथ कथा वक्ता , पंडित , यजमान , श्रोतागण सभी संग नर्मदा मंदिर पहुंचे ।
नर्मदा मंदिर उद्गम स्थल पर विधिवत कलश का और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का पंडितों द्वारा श्रद्धा पूर्वक पूजन , अर्चन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर , चांपा , कोरबा , सक्ती से पधारे महिला , पुरुष साथ आए बच्चे भाग लेने हेतु पधारे हैं । उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के कलश यात्रा और शोभायात्रा में शक्ती जांजगीर चांपा के संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े , अधिवक्ता अनुराधा राठौर यात्रा में साथ चलते रहे । गौरतलब है कि श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा भागवत किरीट व्यास पीठ से पंडित राजेंद्र शर्मा शास्त्री के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा । कथा रोजाना सायं 4 से रात्रि 7 बजे तक चलता रहेगा । भक्त , श्रद्धालुओं से आधिकाधीक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है । अंतिम दिवस 6 जून शुक्रवार को हवन किया जाएगा उसके बाद भंडारा आदि के साथ पूर्णाहुति किया जाएगा ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]