भारतीय राजपुताना सेवा संगठन दशहरा मिलन समारोह में शस्त्र पूजा किया।
बेंगलूरु। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन ने 29 अक्टूबर 2023 को दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बंगलुरु के समृद्धि कन्वेंशन सेंटर, कटमनल्लूर गेट, व्हाइटफील्ड में हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन बंगलोर अध्यक्ष सुनील सिंह, व्हाइटफील्ड युवा अध्यक्ष रोहित सिंह, और मातृशक्ति अध्यक्ष शुभासिनी सिंह जी ने किया।
मंच का संचालन बेंगलुरु आयोजन करता संजय सिंह जी और शुभासिनी सिंह जी के द्वारा हुआ।
शुरुआत मां दुर्गा जी का आरती बंदना पूजा और परिक्रमा, शस्त्र पूजा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बहुत से रंगारंग कार्यक्रम और मातृशक्ति द्वारा डांडिया और राजपूताना पर प्रश्न और उत्तर कार्यक्रम किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने हमारी सामाजिक नैतिकता और हमारी सांस्कृतिक समृद्धि के महत्व पर जोर दिया जो आज के समय में हमारी सामाजिक उपस्थिति की अखंडता को सभी नैतिकताओं के साथ बांधे रखना महत्वपूर्ण है। हमारे बच्चे और युवा पीढ़ी ध्रुवीकरण के प्रमुख शिकार हैं चूंकि हमारे बच्चों को शिक्षा के लिए उनके प्रियजनों से दूर रखा जा रहा है, जिसके कारण शिक्षा मूल्यों से रहित होती जा रही है, जिसके कारण बच्चों के गलत दिशा में जाने की संभावना बढ़ती जा रही है, इसलिए एक अच्छा और स्वस्थ समाज बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य शालिग्राम सिंह, राजेश्वर सिंह, रामलखन सिंह पारसनाथ सिंह का सम्मान किया गया। और आशीर्वाद लिया गया, कार्यक्रम चयनित अधिकारी को सम्मानित किया गया, जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह , सचिव विरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, कर्नाटक उपाध्यक्ष जसवंत सिंह मिडिया प्रभारी संजय सिंह, बंगलोर अध्यक्ष सुनील सिंह, नॉर्थ अध्यक्ष अमित सिंह,आरटी नगर अध्यक्ष चितरंजन सिंह, व्हाइटफील्ड युवा अध्यक्ष रोहित सिंह,मातृशक्ति अध्यक्ष सुभाषिनी सिंह, कामाक्षीपल्या सचिव अनिल सिंह, बंगलोर मातृशक्ति संयुक्त सचिव इंदु सिंह, मातृशक्ति संयुक्त सचिव रिंकी सिंह के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय राजपूताना सभी सदस्यों और बाहर से आए लोगों ने छात्र धर्म का शपथ लिया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]