जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा के उपाध्यक्ष बने प्रभात शर्मा।
प्रभात अपने निकटतम प्रतिबंध अधिवक्ता रविशंकर श्रीवास्तव को 18 मत से पराजित किया
बेमेतरा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए प्रभात शर्मा उपाध्यक्ष बने जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता आरडी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव एवं अन्य पदों के लिए बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के बार रूम में मतदान हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रणीश चौबे अध्यक्ष बने इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता प्रभात शर्मा 18 मत अधिक प्राप्त कर विजयी रहे। सचिव पद के लिए अधिवक्ता दीपक तिवारी 16 वोट प्राप्त कर सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए। इस तरह सहसचिव के लिए अनिमेष मिश्रा 13 मत अधिक मत प्राप्त हुए अधिवक्ता संघ के अन्य पदों के लिए निर्वाचित निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नम्रता त्रिपाठी कोषाध्यक्ष गिरीश शर्मा संचालन सचिव विवेक पोल सांस्कृतिक सचिव कोमल मानदेव क्रीड़ा सचिव प्रदीप शर्मा ग्रंथालय सचिव हेमंत वर्मा कार्यकारिणी सदस्य कमल नारायण पांडे ओमप्रकाश वर्मा गुरूदयाल सिंह घनश्याम वर्मा शैलेश तिवारी अशोक कुमार साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक बार रूम में हुआ चुनाव अधिकारी अधिवक्ता आरडी पटेल के घोषणा बाद समर्थकों ने विजय प्राप्त करने वाले जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में सहयोगी अधिवक्ता राहुल साहू मंगल देवदास उपस्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]