*लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा की छात्रा कु. चुनिया रही जिले में प्रथम* :-
अमित पाटले की रिपोर्ट।
बेमेतरा जिला में स्थित लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा की छात्रा कुमारी चुनिया हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान स्नातक जीव विज्ञान परीक्षा 2023 में प्रविष्ट होकर बेमेतरा जिला में बालिका संवर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त की है, यह पुरस्कार शिक्षक सम्मान समारोह समिति बेमेतरा के मुख्य अतिथि रविंद्र चौबे मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय डॉ अरुणा पल्टा एवं विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रपत्यानंद संपादक विवेक ज्योति, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के करकमलों से उन्हें हरि शर्मा द्वारा अपने पति स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा जी की स्मृति में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के इस शुभ अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद बैद्य कन्या महाविद्यालय बेमेतरा की प्रभारी प्राचार्य डॉ विनिता गौतम जी ने कु . चुनिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको आशीर्वाद एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ प्रभारी प्राचार्या डॉ गौतम ने यह भी कहा की यह सम्मान केवल कन्या महाविद्यालय ही नहीं अपितु पूरे बेमेतरा जिले के लिए गर्व की बात है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
