[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में हासिल किया प्रथम स्थान*

बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में हासिल किया प्रथम स्थान

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित पुलिस पेट्रोल पंप ने पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री एवं व्यावसायिक संचालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि बेहतर प्रबंधन, उपभोक्ताओं के प्रति सेवाभाव और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।

पेट्रोल पंप के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बिलासपुर पुलिस ने विभागीय कार्यों के साथ व्यावसायिक संचालन में भी अपनी कार्यकुशलता साबित की है। इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और संबंधित टीम की सराहना करते हुए इसे सामूहिक प्रयास और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *