[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

बारिश और ठंड भी नही डिगा सकी कांग्रेसियों की उत्साह सचिन साहू के नेतृत्व मे भूपेश बघेल जी का हुआ भव्य स्वागत भव्य स्वागत

बारिश और ठंड भी नहीं डिगा सकी कांग्रेसियों का उत्साह सचिन साहू के नेतृत्व में भूपेश बघेल का हुआ भव्य स्वागत

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के बीच किया जोरदार अभिनंदन, अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम

बेलगहना। ठंड और बारिश के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, नारों और गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बारिश की लगातार बूंदों और ठंड के बावजूद कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने और स्वागत करने के लिए डटे रहे। स्वागत स्थल पर पटाखों की गूंज और कार्यकर्ताओं के नारों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भी कांग्रेसियों का जोश देखने लायक रहा।इस दौरान सचिन साहू ने कहा कि यह स्वागत किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं का स्वागत है। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और अपने नेताओं के सम्मान एवं संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर खड़े हैं।वहीं राजनीतिक चर्चाओं के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव के सवाल पर कटाक्ष करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने डॉ. अनिल पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनका जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।बारिश और ठंड के बीच हुआ यह भव्य स्वागत क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *