[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बहाल, बिलासपुर को मिले दो अध्यक्ष

**बिलासपुर।** भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने संगठनात्मक मजबूती और छात्र हितों की रक्षा के उद्देश्य से पूर्व में होल्ड की गई सात जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। इस संबंध में 26 अक्टूबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुशंसा एवं प्रदेश संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियों को पुनः प्रभावी किया गया है। आदेश में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) से मो. कासिम अंसारी, रायपुर से प्रशांत गोस्वामी, बिलासपुर ग्रामीण से रंजेश सिंह क्षत्री, बिलासपुर शहर से समर्थ मिरानी, मुंगेली से नागेश गुप्ता, बालोद से उस्मान रजा तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रोशन सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

**बिलासपुर शहर और ग्रामीण में अलग-अलग अध्यक्ष**

जारी सूची में बिलासपुर जिले को शहर और ग्रामीण, दो इकाइयों में विभाजित करते हुए अलग-अलग जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बहाल की गई है। समर्थ मिरानी को बिलासपुर शहर और रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से संगठन की रीति-नीति एवं संविधान के अनुरूप कार्य करने, छात्र हितों की रक्षा करने तथा संगठन को सक्रिय, सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने की अपेक्षा जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *