**विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं धर्मपत्नी कांदुल ग्राम के सामाजिक कार्यक्रम में हुए शामिल**
**ब्यूरो चीफ – तरुण साहू, बालोद**
बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत **कांदुल** में क्षेत्रीय विधायक **कुंवर सिंह निषाद** अपने धर्मपत्नी के साथ ग्राम भ्रमण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
विधायक निषाद ने ग्राम कांदुल पहुंचकर **स्वर्गीय रामेश्वर सेन** के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इसी दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद ने क्षेत्र के कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता **बृजेश दीवान** के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। ज्ञात हो कि दीवान अचानक पैरालाइज की बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं, जिससे उनके परिवार एवं मोहल्ले में चिंता का माहौल है।
विधायक निषाद ने परिजनों को हरसंभव **सहयोग और उपचार सहायता** का भरोसा दिलाया तथा कार्यकर्ता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ग्रामवासियों ने विधायक दंपत्ति के इस मानवीय संवेदना एवं सहयोगात्मक पहल की सराहना की।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
