**राष्ट्रीय गौरव का उत्सव : अमर वीर जगरू राम मांडवी की याद में प्रेरणादायी आयोजन**
तरुण साहू ब्यूरो चीफ
**बालोद।** गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खैरबना में राष्ट्रीय गौरव और बलिदान की भावना से ओतप्रोत एक प्रेरणादायी आयोजन किया गया। समर्पण शिक्षण समिति और ग्रामीण समुदाय के संयुक्त प्रयास से अमर वीर **शहीद जगरू राम मांडवी** की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से हुई, जिससे पूरा ग्राम देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। उपस्थित ग्रामवासियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया और उनके अमर बलिदान को याद किया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता **माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर** ने की, वहीं कार्यक्रम में **मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद** उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में **पुरुषोत्तम चंद्राकर**, **थाना प्रभारी अर्जुंदा जोगेंद्र साहू**, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने शहीद जगरू राम मांडवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि ऐसे वीर सपूत हमारे देश की आत्मा हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी।
ग्राम खैरबना में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, वीरता और समर्पण का प्रतीक बनकर ग्रामीणों के हृदय में हमेशा जीवित रहेगा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
