[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**रिटायर्ड जस्टिस सी. वी. बाजपेई छत्तीसगढ़ बार कौंसिल चुनाव हेतु पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष नियुक्त**

 

**रिटायर्ड जस्टिस सी. वी. बाजपेई छत्तीसगढ़ बार कौंसिल चुनाव हेतु पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष नियुक्त**

बिलासपुर। आगामी सितम्बर माह में होने वाले *स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़* के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में *बार कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली* के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्रा ने परिपत्र जारी किया है।

परिपत्र के अनुसार *छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस श्री सी. वी. बाजपेई* को चुनाव हेतु गठित पर्यवेक्षण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह समिति आगामी चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेगी और राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्यों के चुनाव को संपादित कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *