**लखीराम ऑडिटोरियम में होगा प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश करेंगे संबोधित**
बिलासपुर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण* के संकल्प के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में *विकसित भारत के अमृत काल* की भावना को लेकर मंगलवार, 17 जून को दोपहर 2.30 बजे लखीराम ऑडिटोरियम में *प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी* का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम को भाजपा के *राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश* संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें पिछले 11 वर्षों में हुए जनहितकारी कार्यों को दर्शाया जाएगा। यह कार्यक्रम पार्टी की योजना अनुसार ऐसे प्रबुद्ध वर्गों को संबोधित करने की कोशिश है, जो समाज में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
प्रोफेशनल मीट में भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला* प्रमुख हैं। इसके साथ ही अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष *भूपेंद्र सवन्नी* और बिलासपुर की महापौर *श्रीमती पूजा विधानी* भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
पार्टी की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से *प्रबुद्ध वर्गों, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों, इंजीनियरों, चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों* को आमंत्रित किया गया है ताकि वे सीधे पार्टी नेतृत्व से संवाद कर सकें और सरकार की नीतियों से अवगत हो सकें।
इस आयोजन की विस्तृत जानकारी *भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल* और *कार्यक्रम संयोजक दीपक सिंह* ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को व्यापक रूप से प्रचारित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]