*‘‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा’’ के तहत तीन किसान रथों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना*
जीपीएम कृष्णा पाण्डेय
गौरेला पेण्ड्रा ‘‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा’’ का शुभारम्भ जिले में 29 मई से शुरू हो गहै। यह यात्रा 12 जून तक चलेगा। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर तीन किसान रथों को रवाना किया। विकसित कृषि संकल्प यात्रा में किसान रथ निर्धारित ग्राम पंचायतों में जाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, समन्वित कृषि प्रणाली को प्रोत्साहित करने पर जोर देगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक दिन तीन टीमों द्वारा अलग-अलग विकासखण्डों में दो-दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। टीम में कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ के सदस्य एवं लखपति दीदी शामिल हैं। प्रथम पाली में दोपहर 12 से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 2 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। उद्यान अधिकारी एस एस ओट्टी ने बताया कि किसान रथ पहले दिन गौरेला विकासखण्ड के ग्राम टीकरकला एवं गिरवर, पेण्ड्रा विकासखण्ड के अमरपुर एवं पनकोट्टा और मरवाही विकासखण्ड के मेंढ़ुका एवं भस्कुरा में प्रचार करेगी।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]