अलका एवेन्यू कॉलोनी निवासी वी. प्रियंका नायडू का निधन
बिलासपुर, अलका एवेन्यू कॉलोनी निवासी श्रीमती वी. प्रियंका नायडू का शनिवार को निधन हो गया। वे वी. मधु नायडू की धर्मपत्नी एवं वी. शिवा नायडू की भाभी थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वजन व परिचितों ने उन्हें एक सरल, सौम्य और सामाजिक महिला बताया। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान अलका एवेन्यू कॉलोनी से प्रस्थान करेगी।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836