*औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी आपूर्ति हेतु 22 जुलाई तक निविदा आमंत्रित*

जीपीएम कृष्णा पाण्डेय…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 जुलाई 2024/ जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो (आईटीआई) में मार्च 2025 तक के लिए उपयोग होने वाले स्टेशनरी और रा मटेरियल की आपूर्ति हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पंजीकृत फर्म 22 जुलाई तक पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर निविदा जमा कर सकते हैं। निविदा जमा करने का समय अपराह्न 3 बजे तक है। निविदा 22 जुलाई को शाम 4 बजे खोला जाएगा। सामग्री की सूची एवं अन्य जानकारी आईटीआई गौरेला से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]