समाज सेवी*प्रवीन झा की धर्म पत्नी कल्पना झा ने फिल ग्रुप की महिलाओं के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस*
आज “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर बिलासपुर के “हंसा विहार कॉलोनी” में (फिल ग्रुप के “डायरेक्टर और समाजसेवी” प्रवीन झा की धर्म पत्नी) कल्पना झा ने “फिल ग्रुप” की सभी महिलाओं के साथ “महिला दिवस” को धूम धाम से मनाया, जिसमे कल्पना झा ने फिल ग्रुप में कार्य कर रही सभी महिलाओं को अपने परिवार का हिस्सा बताया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कि हमें जीवन की हर समस्याओं को धैर्य पूर्वक पार करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचकर ही रुकना है।।
इसमें H.R. अनिता अग्रवाल, C.A. कोमल नाथानी , जया रायकेश, पिंकी दास और आरती यादव इत्यादि सम्मिलित रहें।।
आपको बता दें कि दुनिया भर में आज 8 मार्च के दिन “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1909 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक मान्यता तब दी गई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही भेदभाव मिटाकर समानता के बीच उनके अधिकारों की बात की जाती है।
साथियों हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है- यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः । यानी कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहीं सभी देवता विराजते हैं।।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]