[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

राज्यपाल रमेन डेका से प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरज सक्सेना ने की सौजन्य मुलाकात

जलकुंभी के रेशे से वस्त्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के नवाचारों पर हुई चर्चा

**बिलासपुर।** छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से आज रायपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका  नीरज सक्सेना ने सौजन्य भेंट की।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से जलकुंभी के नवाचारपूर्ण उपयोग तथा इसके रेशों से वस्त्र निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जलकुंभी जैसी पर्यावरणीय चुनौती को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी चर्चा में प्रमुखता से रखा गया।

नीरज सक्सेना ने राज्यपाल को बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाजहित में रचनात्मक पहल करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह सौजन्य मुलाकात पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *