संवाददाता शेख असलम
दरअसल मामला थाना बिल्हा क्षेत्र का है, विवाहिता पीड़िता अपने घर मायके आई हुई थी, वही बिल्हा निवासी आरोपी युवक, श्यामलाल मरकाम के द्वारा पीड़िता के साथ घर में घुसकर, संबंध बनाने के लिए बोलकर छेड़छाड़ किया, उसका विरोध पीड़िता ने किया जिसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट किया, इसकी शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराया, पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत के आधार पर धारा, 452 354 323 के तहत दर्ज किया गया,
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी श्यामलाल मरकाम पिता धीरसाय मरकाम उम्र 34 साल, आमापारा वार्ड क्रमांक 12, निवासी बिल्हा से फरार हो गया, आज जब पुलिस पेट्रोलिंग गश्त पर थी, उसी वक्त पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, के आरोपी श्यामलाल आमापारा बाजार के पास, देखा गया है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, थाना प्रभारी देवेश राठौर ने उच्च अधिकारियों की इसकी जानकारी दी, और मार्गदर्शन प्राप्त कर, फौरन पेट्रोलिंग पार्टी को, युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के लिए कहा, पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंच कर तुरंत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाए, विधिवत,कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेश राठौर व थाना बिल्हा का सहरानीय योगदान रहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]