संवाददाता शेख असलम 
1 अगस्त, को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी मे मतदाता जगरूकता रैली निकाली गई और छात्र छात्राओ के माध्यम से बिलासपुर 100% मतदान हेतु संदेश दिया गया और साथ ही 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे मतदाता सूची मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिको को नाम जुड़वाने हेतु संदेश दिया गया यह जगरूकता अभियान आदरणीय शाला प्राचार्य अजीत कुजुर, के निर्देशन मे आयोजीत किया गया।
बच्चो ने भी पोस्टर के माध्यम से अपने अपने आस पास के सभी मतदाताओ को जागरूक करने की बात कही। बच्चो एवं शिक्षको द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम की सराहना आम नागरिको ने भी की।इस कार्यक्रम प्रमुख उद्देश्य बच्चो को लोकतंत्र की मजबूती से परिचित कराना एवं आम नागरिको को 100% मतदान हेतु जागरूक करना। इस कार्यक्रम मे शाला परिवार से प्राचार्य अजीत कुजुर , आनंद सोमावार , नेहा शर्मा , कल्पना टेगर ,विकास कायरवार, मोनिका बोम्बर्डे , अतिथि शिक्षिका कुजुर , अतिथि शिक्षक कोरी,एवं प्रथम पाली के समस्त 300 छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।*

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]