संवाददाता शेख असलम
छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष चंदेल आज से बालोद जिले के दौरे पर
छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज दिनांक 29 एवं 30 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री चंदेल इस जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठक लेंगे। उक्त महत्त्वपूर्ण बैठकों में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठकों
में श्री चंदेल अगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श करेंगे तथा सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे व इस जिले के डौण्डी लोहारा, गुण्डरदेही व बालोद में अलग-अलग बैठक लेंगे।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]