संवाददाता शेख असलम
- कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए,प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कार्यकरणी की घोषणा किया है, जिसमें बिलासपुर से ऊर्जावान और स्वच्छ छवि, वाले छात्र नेता और युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता, आसिफ खान को जिला अध्यक्ष (शहर ) के महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया है, आसिफ खान से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह इस पद का कर्तव्य पूर्ण, निर्वहन करेंगे, आपको बता दें कि लंबे समय से आसिफ खान एक सक्रिय युवा नेता और छात्र नेता भी रहे जो, लगातार छात्र हित की समस्याओं को लेकर और लोगों की समस्याओं को लेकर विरोध करते रहते हैं,

पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आसिफ खान, हमेशा से छात्रों और लोगों के बीच में सक्रिय रहे, जिसके परिणाम स्वरूप आज कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, और प्रदेश का, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक (शहर ) बनाया है, जिससे कि शहरवासियों छात्रों में हर्ष व्याप्त है,
आपको बता दें जब यह घोषणा हुई, उस बीच आसिफ खान राजीव गांधी चौक पर साइकिलिंग से कश्मीर से कन्याकुमारी, के लिए निकले, पर्वतारोही, का स्वागत अपने समर्थकों और छात्रों के साथ में कर रहे थे,
जैसे ही उन्हें जिला अध्यक्ष शहर प्रदेश अल्पसंख्यक की जानकारी मिली छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]