संवाददाता -सुधीर सुमन के साथ,शेख असलम 
राशि स्टील पावर प्लांट संचालक की मनमानी, परेशान कर्मचारियो ने की अनिश्चित कालीन धरना
कर्मचारियो ने राशि स्टील एंड पावर प्लांट पर कम वेतन,सेफ्टी का अभाव,अनियमित,भेदभाव और सेफ्टी किट पर मनमाना चार्ज लगाने का आरोप लगाया है। आज तकरीबन 60 कर्मचारियो ने विरोध कर प्लांट गेट के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है। उनके द्वारा मांग पूरा नही होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही है।
मजदूरों की माने तो कई सालों तक नौकरी करने के बाद भी महज 10 हजार रुपये तनखा मिलता है जो कि परिवार पालने के लिए काफी कम है।
सेफ्टी के अभाव की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते है। लेकिन प्लांट प्रबंधन इस ओर ध्यान ही नही देते है और नही प्रशासन ध्यान देते है। हर बार बस कर्मचारियो को आस्वासन मिलता है। कार्यवाही या मांग पूरा नही होता है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]