संवाददाता शेख असलम
बिलासपुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम बघेल ने प्रदेश वासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामना देते हुए कहा कि, देश को विश्वगुरु बनाने की बात हो रही है। गुरु हमेशा सबको मार्गदर्शन देते हैं, समस्याओं को समझते हैं। यदि लोगों के बीच में वैमनस्यता का भाव है तो उसे दूर करने का काम होता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनके सारे नेता देश में खाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सबको लड़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत कैसे विश्व गुरु बन सकता है। आगे सीएम ने महाराष्ट्र के हालिया सियासत पर कहा कि, महाराष्ट्र में जो हो रहा है ये सब सेंट्रल एजेंसियों का कमाल है। ईडी और आईटी का जिसके घर दो दिन पहले रेड पड़ा, कल उन्होंने मंत्रिमंडल का शपथ ले लिया है। आगे सीएम ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, केजरीवाल पिछले समय भी आए थे, तैयारी किए थे लेकिन रिजल्ट क्या आया सब ने देखा।
जिन्हें छत्तीसगढ़ के बारे में, यहां की समस्याओं के बारे में पता नहीं है वह रेवड़ी के बारे में बोलकर गए हैं। छत्तीसगढ़ उतना ही नहीं है। दिल्ली की अपनी बात है दिल्ली देश की राजधानी है, सारा पैसा वहां जाता है, सारी सुविधाएं वहां होती हैं, दिल्ली की अपनी समस्याएं हैं और छत्तीसगढ़ की अपनी भौगोलिक सामाजिक सांस्कृतिक परेशानियां हैं।
आगे उन्होंने कहा कि, केजरीवाल छत्तीसगढ़ के लोगों को ईमानदार न बताते हुए गाली देकर गए हैं। आगे सीएम ने मंत्रीमंडल में फेरबदल व विस्तार की अटकलों पर कहा कि, यदि कभी ऐसा होगा तो इसकी जानकारी सबको पहले ही हो जाएगी।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]